हरदोई, जून 27 -- अतरौली, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम कंधरामाऊ में शुक्रवार की रात एक छात्र सिरसा के पेड़ में अंगौछे से लटका कर जान दे दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कंधरामाऊ निवासी पिता उमेश मिश्रा उर्फ गुड्डू ने बताया कि शुक्रवार की शाम 7:30 बजे 18 वर्षीय एकलौता पुत्र शिवम् मिश्रा अपने खेत में बोयी बर्सीम चारा देखने को बताकर गया था। देर रात 10 बजे तक जब शिवम् वापस नहीं आया तो परिजन खोज बीन करने लगे। परिजन शिवम का मोबाइल मिला रहे थे तो घंटी जा रही थी पर उठ नहीं रहा था। खोजबीन करते हुए खेत की तरफ पहुंचे तो वहां बज रही मोबाइल की घंटी की आवाज के सहारे अपने ही बाग में सिरसा के पेड़ के निकट पहुंच कर देखा तो होश उड़ गये। शिवम् का शव अगौंछा के सहारे सिरसा के पेड़ में लटक रहा था। परिजनों में कोहराम मच गया। दो ...