कानपुर, मार्च 14 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से शनिवार को सीएमई का आयोजन किया गया। आईएमए हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पीजीआई लखनऊ के हेपेटोलॉजिस्ट एवं गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. गौरव पांडे ने कार्डियो-रीनल-हेपेटिक पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने हृदय, किडनी और यकृत के बीच जटिल जैविक संबंधों व इन अंगों की बीमारियों के आपसी प्रभाव के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि एक अंग की बीमारी दूसरे अंगों की कार्यप्रणाली को प्रभावित कर सकती है और ऐसे रोगियों की देखभाल व इलाज में सावधानी बेहद जरूरी है। डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, डॉ. अर्चना भदौरिया, डॉ. विकास सेंगर, डॉ. अवधेश शर्मा, डॉ. एसी अग्रवाल, डॉ. प्रीति आहूजा, डॉ. विशाल सिंह, डॉ. कुश पाठक, डॉ. दीपक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.