गाज़ियाबाद, जनवरी 8 -- गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में सर्राफ पिता-पुत्रों द्वारा ब्याज समेत रकम लेने के बाद भी लाखों के जेवर न लौटाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बसंतकुंज निवासी गौरव पाल ने मधुबन बापूधाम थाने में शिकायत दर्ज कराई कि पारिवारिक आवश्यकता के चलते उन्होंने मार्च 2025 में संजयनगर सेक्टर-23 स्थित एक आभूषण की दुकान में हीरे की अंगूठी और हीरे का ब्रेसलेट गिरवी रखे थे। इन जेवरात की कीमत करीब साढ़े आठ लाख रुपये थी, लेकिन बदले में उन्हें केवल पौने तीन लाख रुपये दिए गए। तय समय पूरा होने पर उन्होंने ब्याज सहित पूरी रकम वापस कर दी। इसके बाद जब वह अपने जेवरात लेने दुकान पर पहुंचे, तो पहले उन्हें टालमटोल कर दिया गया। कई बार जाने के बावजूद सर्राफ पिता-पुत्रों ने आभूषण लौटाने से साफ इनकार कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.