देवरिया, मार्च 11 -- बंजरिया बाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। अंगूठा लगवाने के बाद कार्ड धारकों को राशन नहीं देने वाले कोटेदार की दुकान को सस्पेंड कर दिया गया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद जांच में अनियमितता की पुष्टि होने पर यह कार्यवाही की गयी है। दुकान को बरईपट्टी के दुकान से संबंध किया गया है। विकासखंड पथरदेवा के ग्राम पंचायत रामपुर धौताल में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के खिलाफ ग्रामीणों ने शिकायत किया था। इसमें कई लाभार्थियों को अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहीं दिया गया था। पूर्ति निरीक्षक संदीप श्रीवास्तव टीम के साथ गांव में पहुंचे। मौके पर दुकान के स्टॉक की जांच की गयी। जांच में स्टॉक रजिस्टर और उपलब्ध राशन में अंतर पाया गया। रामपुर धौताल गांव की सबीरन निशा, अजीम अली, कासिम और संतोष गुप्ता सहित अन्य लोगों ने जिलाधिकारी को प्रार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.