गढ़वा, मई 25 -- गोदरमाना, प्रतिनिधि। रंका प्रखंड के अंतर्गत चुटिया पंचायत के गोदरमाना के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार रामदयाल साह ने कार्डधारी लाभुकों से ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगाने के बाद अप्रैल माह का राशन नहीं दिया। लाभुकों ने बताया की पिछले महीना में 82 लाभुकों से दाल देने के नाम पर अंगूठा लगवाया गया। उसके बाद भी उन्हें अभी तक न दाल मिला न ही राशन। लाभुक माया देवी, सुशीला देवी, शकुंतला देवी, सीता देवी, रीना देवी सहित अन्य महिलाओं ने पिछले महीने के राशन की कालाबाजारी का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। राशन डीलर रामदयाल ने मामले में कुछ नहीं कहा। वहीं उनकी पत्नी ने बताया कि उनके पति की तबीयत खराब है। एमओ मिथिलेश कुमार ने बताया कि डीलर रामदयाल ने तबीयत खराब होने का आवेदन दिया है। लाभुकों की परेशानी को देख...