हरदोई, अप्रैल 5 -- हरदोई। जिले में बेनीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कल्याणमल में सरकारी राशन वितरण में मनमानी सामने आई है। पूर्ति निरीक्षक नरेंद्र कुमार चौबे की शिकायत पर कोटेदार नत्थू लाल पर एफआईआर दर्ज की गई है। जांच में खुलासा हुआ कि कोटेदार कई महीनों से कार्डधारकों को राशन नहीं दे रहा था, जबकि ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाकर वितरण दर्शाया जा रहा था। टीम के मौके पर पहुंचने पर दुकान बंद मिली। स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने पर भारी अनियमितताएं सामने आईं। रिकॉर्ड के अनुसार जहां सैकड़ों कुंतल अनाज होना चाहिए था, वहां स्टॉक काफी कम मिला, जबकि चावल की मात्रा शून्य पाई गई। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि स्टॉक रजिस्टर में केवल आवक दर्ज थी। वितरण का कोई विवरण नहीं था। ग्रामीणों ने भी आरोप लगाया कि उन्हें पिछले दो-तीन महीनों से राशन नहीं मिला। कोट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.