भभुआ, जुलाई 18 -- भभुआ में शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री व राज्यपाल को भेजा पत्र, कहा- हितधारकों से राय लिए बिना न हो बदलाव एनईपी-2020 व विवि अधिनियम की भावना के विपरीत बताया प्रस्ताव, हर जिले में विवि खोलने की मांग (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। बिहार में विश्वविद्यालयों से अंगीभूत महाविद्यालयों को अलग करने के प्रस्तावित उच्च शिक्षा विधेयक का कैमूर में विरोध शुरू हो गया है। भभुआ शहर के सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय शिक्षक संघ ने इस प्रस्ताव को उच्च शिक्षा व्यवस्था के लिए नुकसानदेह बताते हुए मुख्यमंत्री और बिहार के राज्यपाल को अलग-अलग पत्र भेजकर इसे वापस लेने और विचार-विमर्श के बाद ही कोई निर्णय लेने की मांग की है। यह भी पढ़ें- बिहार उच्च शिक्षा विधेयक का शिक्षकों ने किया विरोध, सरकार से पुनर्विचार की मांगशिक्षक संघ का बयान शिक्षक संघ के स...