नई दिल्ली, जनवरी 12 -- नोएडा में अंगीठी से आग तापते समय कपड़ों में आग लगने के कारण गंभीर रूप से झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना रविवार दोपहर सेक्टर-39 थाना क्षेत्र की भूड़ा कॉलोनी में उस समय की है जब राजेश शर्मा अपने घर में अंगीठी जलाकर आग ताप रही थीं तभी अंगीठी की चिंगारी से उनके कपड़ों में आग लग गई और वह बुरी तरह झुलस गईं। थाना प्रभारी निरीक्षक डी.पी. शुक्ल ने बताया कि परिजन उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.