सहारनपुर, दिसम्बर 23 -- हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में कोयले की अंगीठी से निकले धुएं में दम घुटने से सहारनपुर निवासी ठेकेदार और चार मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई, जीजा-साले भी शामिल हैं। पांच लोगों की मौत की खबर सहारनपुर पहुंचते ही शेखपुरा कदीम में कोहराम मच गया। शेखपुरा कदीम निवासी नूर (35) ठेकेदारी करता था। वह 21 दिसंबर को गांव के रहने वाले सोनू (30), मदनपाल (42), रोशनपाल (45) और रामकुमार (46) को कुरुक्षेत्र ले गया था। यह सभी पेंटर का काम करते थे। सोमवार रात खाना खाने के बाद पिपली रोड स्थित होटल स्टर्लिंग रिसोर्ट में रात के समय कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए थे, लेकिन वह मंगलवार सुबह नहीं उठे। सफाईकर्मी ने देखा कि कमरे से कोई बाहर नहीं निकला है तो उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया, फिर खिड़की से देखा तो कोई हरकत न...