भागलपुर, मार्च 31 -- पंडित जनार्दन प्रसाद झा द्विज स्मृति मंच की ओर से गौशाला, भागलपुर में आयोजित बगुला मंच भागलपुर के वार्षिकोत्सव में सुल्तानगंज ही नहीं, अंग क्षेत्र एवं बिहार के चर्चित अंगिका और हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि सुधीर कुमार प्रोग्रामर को पंडित जनार्दन प्रसाद झा स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। इस सम्मान के रूप में उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति-पत्र एवं सम्मान राशि दी गई। यह सम्मान सुधीर कुमार प्रोग्रामर की सुप्रसिद्ध अंगिका सोहर के लिए दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...