रांची, मई 24 -- रांची। झारखंड प्रदेश अंगिका समाज ने रविवार को नर-नारायण सेवा कार्यक्रम के तहत पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार के पास मौजूद जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन पैकेट, पानी के बोतल और वस्त्र का वितरण किया। महिलाओं ने साड़ी-ब्लाउज तथा पुरुष-बच्चों के बीच उत्तम वस्त्र बांटे गए। सेवा कार्य डॉ श्रीमोहन के नेतृत्व में हुआ। इसमें नवीन चंद्र चौधरी, मंजू सिंह, मनीषा झा, नरोत्तम प्रसाद सिंह, चितरंजन गुप्ता, डॉ एसकेपी सिंह, दिवाकर प्रसाद चौधरी, बिभाष मिश्र, उत्तम कुमार मंडल, राजेश पांडेय व अरुण किशोर सिंह शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...