समस्तीपुर, जून 7 -- उजियारपुर। अंगारघाट में शनिवार की शाम हुई गोलीबारी में घायल राजेश ने पुलिस के समक्ष अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध बयान दर्ज कराया है। उसने अपने बयान में बताया की वह शनिवार की शाम अपने एक मित्र के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर से बगल के गांव बिरनामा के धुम्मा टोला स्थित एक रिश्तेदार के यहां जा रहा था। इसी बीच घटनास्थल पर लघुशंका के लिए रुकक़र सड़क के किनारे लघुशंका वे करने लगे। जबकि दूसरी किनारे उनका मित्र भी लघुशंका करने लगा। इसी दौरान एक बाइक पर दो बदमाश आते ही उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। उनके हाथ में गोली लगी और वे घायल हो गए। दर्ज बयान में राजेश ने बताया की अंधेरा होने के कारण बदमाश को सही से पहचान नहीं कर पाया। यह भी पढ़ें- युवक को गोली मारकर किया जख्मीघटनास्थल की जांच इधर मामले में अंगारघाट थाना के एसएचओ हिमांशु कुमार न...