समस्तीपुर, मई 6 -- उजियारपुर। अंगारघाट थाना क्षेत्र के रेवारी गांव में बिजली विभाग के छापामार दल ने अलग अलग 4 लोगो के यहां छापेमारी कर 93991 रुपया का बिजली चोरी करने का केस दर्ज करवाया है। इस बाबत अंगारघाट थाना में दर्ज एफआईआर में रेवारी निवासी नवल किशोर पांडेय का पुत्र उमाशंकर पांडेय के घर मे विभाग द्वारा विपत्र बकाया के एवज में लाइन काटने के बाबजूद चोरी से बिजली उपयोग कर लगभग 37984 रुपया का विभाग को राजस्व की क्षति पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है। इसी प्रकार गांव के रामानन्द पांडेय का पुत्र नित्यानंद पांडेय द्वारा चोरी से टोका फंसा कर लगभग 9454 रुपया का विभाग का राजस्व का नुकसान करने का आरोप में केस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- अंगारघाट में चार लोगों पर 94 हजार का बिजली चोरी का केस जबकि योगेंद्र पांडेय का पुत्र कैलाश पांडेय व खूबी सा...