नई दिल्ली, जून 26 -- राहु छाया ग्रह हैं। राहु के कारण आपके सोचने समझने, बुद्धि आदि पर असर पड़ता है। वहीं मंगल साहस और एनर्जी का प्रतीक माने जाते हैं। मंगल के कारण आपके लिए कई तरह के मौके आते हैं, जहां आप साहसिक फैसले ले सकते हैं। इसलिए राहु और मंगल की युति को बहुत शुभ नहीं माना जाता है, लेकिन यह आपके कुंडली के ग्रहों पर निर्भर करता है। अभी की बात करें तो राहु ग्रह वट पूर्णिमा के एक दिन बाद नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, राहु के धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करने से एक तरह का छोटा अंगारक योग बनेगा। राहु छाया ग्रह और यह मंगल के नक्षत्र में जा रहा है। राहु विस्तार है और मंगल एनर्जी । मंगल और राहु मिलते हैं तो एनर्जी का विस्तार होकर अंगारक योग बनता है। कई राशियों के लिए यह दिक्कत देने वाला रहेगा और कई राशियों के लिए...