बोकारो, मई 21 -- पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली दक्षिणी अंतर्गत दो अलग अलग मुहल्ले में दो व्यक्तियों की मौत से शोक है। झोपरोटांड आदिवासी मुहल्ले की आंगनबाड़ी सेविका उर्मिला देवी जो, कैंसर पीड़िता थी की मौत घर पर हो गई। अपने पीछे पति सहित दो पुत्र, दो पुत्रियों को छोड़ गई। मुखिया अनीता सोरेन, पूर्व मुखिया अशोक प्रगनेत, पंसस जीतलाल सोरेन, उपमुखिया मोहन मांझी, गणेश सोरेन, प्रखंड कॉर्डिनेटर संयुक्ता गुप्ता, अन्य सेविकाएं सुनीता, ललिता, यशोदा, हिना, बीना, पानमति, सुकुरमनी, एएनएम प्रतिभा कुमारी, सहिया किरण देवी आदि ने मृतिका के आवास पहुंचकर निधन पर शोक संवेदना जताया। वहीं मधुपुर निवासी मुखलाल यादव के युवा पुत्र कौशल यादव, जिसकी सड़क दुर्घटना में घायल होने के पर बोकारो स्थित केएम मेमोरियल में इलाज चल रहा था, मौत हो गई। मृतक के दो छोटे छोटे पुत्...