अंगवाली में सरना स्थल चबूतरा निर्माण शुरू
बोकारो, अप्रैल 26 -- अंगवाली। पेटरवार प्रखंड के अंगवाली दक्षिणी अंतर्गत बेहरागोड़ा आईबी पुल के उत्तरी दिशा कोना में आदिवासियों की कथित सरना सह धार्मिक पूजा-स्थल चबूतरा निर्माण शुरू कर दिया गया है। बीते दिनों जय माता दी इंटरप्राइजेज एवं अन्य कंपनी द्वारा तेनु-बोकारो नहर मार्ग चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के दौरान यह स्थल टूट गया था। जिसके बाद कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विनय पांडेय ने इसे बनवाने का आश्वासन दिया था। कार्य की निगरानी कर रहे जेडी किस्कू, नायके पुजारी शिव सोरेन, हाड़ीराम सोरेन, अमित सोरेन आदि ने कहा कि निर्माण गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- पेटरवार व कसमार के गांवों में पेयजल संकट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.