बोकारो, फरवरी 28 -- अंगवाली। पेटरवार प्रखंड के अंगवाली मैथानधाम स्थित ग्रामदेवी मायथान मां की मंदिर निर्माण कार्य लगभग पूर्ण होने की स्थिति में है। साथ ही द्वितीय पिंडी मंदिर का प्लास्टर जारी है। जगह जगह टाइल्स लगाए गये हैं। मंदिर के ऊपर गुंबद में पीतल का कलश लगाना शेष रह गया है। निर्माण समिति के अध्यक्ष संतोष प्रसाद नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। वहीं जो ग्रामीण श्रद्धालु अबतक सहयोग नहीं कर पाए हैं, उनसे शीघ्र योगदान की अपील की गई है। संकेत मिले हैं कि आगामी होली तक निर्माण पूरी कर श्रीरामचरितमानस यज्ञ के साथ ही मंदिर में मां ग्रामदेवी की पूजा विधिवत प्रारंभ कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...