बोकारो, अप्रैल 18 -- अंगवाली। पेटरवार प्रखंड के अंगवाली दक्षिणी अंतर्गत गाभरमोचरो स्थित उत्क्रमित मवि बिना चहारदिवारी के असुरक्षित महसूस होता है। विद्यालय अवधि उपरांत या लंबी अवकाश होने पर परिसर तथा विद्यालय के बरामदे पर खुले में रह रहे मवेशियों द्वारा गोबर कर दिया जाता है। साथ ही तथाकथित आवारा युवकों द्वारा बेवजह अड्डेबाजी भी किए जाने की बात कही जाती है। बावजूद विभाग या क्षेत्र के किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा यहां पर चहारदिवारी दिये जाने की पहल अब तक नहीं की जा सकी है। एचएम पंकज कुमार दसौंधी व शिक्षक विवेक कुमार मिश्रा सहित प्रबंध समिति सदस्यों ने प्रखंड के बीडीओ, क्षेत्र के विधायक, सांसद व जिप सदस्य से इस ओर अविलंब ध्यान देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...