बोकारो, जून 23 -- अंगवाली। पेटरवार प्रखंड के अंगवाली से फुसरो के बीच दामोदर नदी पुल पर दोनों किनारे सीसीएल ढोरी एरिया प्रबंधन द्वारा लगाए गए कोई 44 स्ट्रीट मास्कलाइट इस बार पुनः खराब होकर कुछ को छोड़ प्रायः रात्रि को नहीं जल रहे हैं। इससे आम राहगीरों व बाइक सहित अन्य वाहन चालकों को रात के अंधेरे में परेशानी व भय बना रहता है। मालूम हो कि इसके पहले भी कई बार लाइट खराब होने पर मरम्मत कराई गई। बता दें कि इस व्यवस्था की निगरानी भी सही नहीं बतायी जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...