बोकारो, अप्रैल 13 -- अंगवाली। पेटरवार प्रखंड के अंगवाली के फुटकर व्यवसाई अयोध्या मोदक (54 वर्ष) का बीते शनिवार की रात रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे साइकिल द्वारा फेरी कर रेडीमेड वस्त्र बेचकर सपरिवार गुजारा करता थे। बताते हैं उन्हें रास्ते में ही हृदयाघात लगा था, जिसे तुरंत रांची की अस्पताल ले जाया गया। निधन से पूरा मोदक परिवार सहित मुहल्ले में भी शोक छाया है। मुखिया धर्मेंद्र कपरदार एवं कई ने निधन पर शोक जताया व पत्नी सहित पारिवारिक सदस्यों को ढांढ़स बंधाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...