बोकारो, अप्रैल 12 -- अंगवाली, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत घनी आबादी वाले गांव खास अंगवाली के ग्रामीण बीते वर्ष से ही सरकारी स्वास्थ्य सेवा की उपलब्धता से पूरी तरह से वंचित हैं। मालूम हो कि सूबे के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह के कार्यकाल 2013-14 में निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चालू होने के पूर्व ही वर्ष 19-20 में ही कथित अपराधी गिरोह का निवाला बन गया। वहां पर कुछ दिनों तक जैसे-तैसे पेटरवार सीएचसी के तत्कालीन चिकित्सा प्रभारी अलबेल केरकेट्टा की निगरानी में ओपीडी सेवा जारी रही। फिर यह सेवा पंचायत भवन के निकटस्थ स्वास्थ्य उपकेंद्र में प्रारंभ हुआ, जो काफी दिनों तक चलती रही। यहां पर सीएचओ, एमपीडब्ल्यू, एएनएम, सहिया व कई स्वास्थ्यकर्मी सेवा देते रहे। बीते वर्ष अंगवाली दक्षिणी अंतर्गत गाभरमोचरो...