बांदा, अप्रैल 10 -- पैलानी। खपटिहा कलां सेक्टर में भाजपा का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। जिसमें हमारे वरिष्ठ लोगों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिला कार्यकारिणी सदस्य आत्मस्वरुप विश्वकर्मा व निवर्तमान सेक्टर संयोजक श्री सहदेव शुक्ला ने किया। इस अवसर पर पार्टी के सभी बूथ अध्यक्ष व पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता के साथ पार्टी झंडे की सेल्फी लेकर व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...