चक्रधरपुर, फरवरी 24 -- बंदगांव, संवाददाता। बंदगांव प्रखंड अंतर्गत पंचायत चंपवा के अंगरिया में ग्राम मुंडा मोहन सिंह ओड़ेया की अध्यक्षता में एक ग्रामसभा की बैठक हुई। इसमें राडू नदी पर पुल के बारे में विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान पुल की मांग की गई थी। नेताओं ने आश्वासन दिया था कि बहुत जल्द बनेगा, परंतु आज तक पुल नहीं बना। पिछले दस सालों से पुल की मांग हो रही है और सिर्फ आश्वसन ही मिलते आया है। लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ। जबकि अंगरिया, बोंबोगा समेत कई गांवों के लोग इस नदी पर पुल नहीं होने के कारण प्रभावित हैं। बरसात के दिनों में पंचायत कार्यालय और प्रखंड कार्यालय से आवागमन पूरी तरह ठप हो जाती है। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने और स्कूली बच्चों को काफी अधिक दिक्कतों का सामन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.