सिद्धार्थ, फरवरी 12 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। भवानीगंज क्षेत्र के भड़रिया में चल रहे रामलीला में मंगलवार की रात कलाकारों ने अंगद रावण संवाद का सजीव मंचन किया। मंचन देख कर दर्शक भाव विभोर हो गए। रामलीला में स्थानीय लोग ही पात्रों की भूमिका निभा रहे हैं। मंचन में कलाकारों ने दिखाया कि लंका जलाने के बाद हनुमान समुद्र के इस पार आते हैं। अंगद, जामवंत आदि मिलते हैं। सभी लोग राम के पास पहुंचते हैं। हनुमान राम को सीता के बारे में बताते हैं। कहते हैं कि एक महीने के भीतर वहां नहीं पहुंचे तो माता सीता प्राण त्याग देंगी। सभी लोग लंका की तरफ चल देते हैं। उधर लंका में विभीषण, रावण को समझते हैं लेकिन रावण उन्हें लात मार कर निकाल देता है। विभीषण, राम की शरण में आ जाते हैं। इधर समुद्र से प्रार्थना की जाती है लेकिन समुद्र पर असर नहीं पड़ता है। फिर ...