कटिहार, मार्च 10 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3 स्थित ब्राह्मण टोला गोपालपुर में आयोजित तीन दिवसीय श्री हनुमंत कथा के प्रवचन हेतु वृंदावन से पधारे आचार्य अंगद जी महाराज का रविवार देर शाम कथा स्थल पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि संजीव कुमार साह, पार्षद जानकी यादव सहित आयोजन समिति के अनुज कुमार मिश्रा, नितेश मिश्रा, सियाराम मिश्रा, संतोष पाठक, निर्मल झा समेत अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें फूल-मालाएँ पहनाकर तथा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...