बाराबंकी, जुलाई 1 -- सूरतगंज, संवाददाता। महिला से तमंचे के बल पर छेड़छाड़ के मुकदमे के अगले ही दिन संदिग्ध परिस्थितियों में मिले अंगद यादव के शव की गुत्थी और उलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने से पुलिस के सामने हत्या और आत्महत्या, दोनों ही संभावनाएं बरकरार हैं। चिकित्सकों ने मृतक का विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए नामजद लोगों पर कार्रवाई की मांग दोहराई है। पुलिस दूसरे दिन भी विभिन्न पहलुओं पर जांच में जुटी रही, लेकिन अभी तक ऐसा कोई ठोस साक्ष्य हाथ नहीं लगा है, जिसके आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा सके। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बिझला के पंडितपुरवा गांव निवासी अंगद यादव का शव 30 जून की भोर गांव के बाहर सरयू नदी के तटबंध किनारे मिला था। शव पर केवल चड...