चतरा, अप्रैल 28 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि 26 अप्रैल को मानव अंगदान सह नेत्र जांच शिविर एवं जागरूकता अभियान का भव्य आयोजन किया गया था । यह आयोजन रांची प्रेस क्लब में किया गया। यह कार्यक्रम महिला समाज कल्याण प्रकोष्ठ, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा,रांची (झारखंड) के तत्वावधान में आयोजित हुआ था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत सरकार के पूर्व मंत्री सुबोध कांत सहाय उपस्थिति थे । कार्यक्रम के दौरान अंगदान के महत्व, नेत्र जांच की आवश्यकता तथा समाज में जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- अखिल राजपूताना कल्याण न्यास ने विभूतियों को किया सम्मानित इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसी क्रम ...