फरीदाबाद, मार्च 16 -- फरीदाबाद। गाजियाबाद स्थित आईएएमआर इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित एक्सप्लोरिका 2.0 कार्यक्रम में जेसी बोस विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी (सीएमटी) विभाग के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने फिल्म निर्माण, फोटोग्राफी और अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, जिसमें सीएमटी के छात्रों ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।एमएजेएमसी प्रथम वर्ष के छात्र धीरेन सिंह ने फिल्म फेस्टिवल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी डाक्यूमेंट्री फिल्म 'अंत से अनंत' को निर्णायकों ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में चुना। इस फिल्म का निर्देशन भी धीरेन सिंह ने ही किया है। फिल्म का विषय शरीर एवं अंगदान जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.