बेगुसराय, अप्रैल 26 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में स्टेशन रोड स्थित एक होटल में रविवार को सामाजिक सरोकारों से जुड़े भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अंगदान, रक्तदान और समाज सेवा जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम में बेगूसराय समेत खगड़िया, नवगछिया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और लखीसराय से दधीचि देहदान समिति से जुड़े 100 से अधिक कार्यकर्ता, अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। मुख्य अतिथियों में सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, पद्मश्री विमल जैन, डॉ. एम. रहमान तथा माँ ब्लड सेंटर के मुकेश हिसारिया शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। यह भी पढ़ें- अंगदान जैसा कार्य समाज की संवेदनशीलता को दर्शाता है: गंगा प्रसाद इसके बाद सामूहिक रूप से वंदे मातरम्...