अंगदान जीवन बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम: प्राचार्य
गोरखपुर, अगस्त 13 -- गोरखपुर। विश्व अंगदान दिवस के मौके पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अंगदान एवं अंग प्रत्यारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर अंगदान का महत्व, भारत एवं विश्व में प्रत्यारोपण की स्थिति, अंगों की आवश्यकता और उपलब्धता के अंतर के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने चिकित्सकों, विद्यार्थियों और स्वास्थ्यकर्मियों को संबोधित करते हुए अंगदान को जीवन बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. योगेश कुमार ने वैश्विक एवं भारतीय स्तर पर अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण की स्थिति की जानकारी दी। नेत्र रोग विभाग के डॉ. रामयश यादव ने नेत्रदान और कॉर्निया प्रत्यारोपण के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: जागरूकता की कमी से अंगदान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.