रुडकी, अगस्त 18 -- रुड़की। विश्व अंगदान दिवस की पूर्व संध्या पर फोर्टिस एस्कॉर्ट्स ओखला और नोटो ने गिव द गिफ्ट ऑफ लाइफ अभियान के तहत अंगदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विशेषज्ञों ने अंगों की कमी दूर करने के लिए मृतक अंगदान को बढ़ावा देने और लोगों को अंगदान का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. अनिल कुमार समेत कई विशेषज्ञों ने अंगदान से जुड़ी भ्रांतियां दूर करने और अधिक लोगों तक जागरूकता पहुंचाने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...