अररिया, मई 27 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में शामिल छात्र छात्राओं के अंक पत्र, औपबंधिक सह पवजन प्रमाण पत्र और क्रास लिस्ट को वितरण के लिए जिला में डीईओ कार्यालय को भेज दिया गया है। केएन इंटर कॉलेज कुर्साकांटा के प्राचार्य प्रो अजय कुमार झा ने बताया कि जल्द ही डीईओ कार्यालय से अंक पत्र, औपबंधिक सह प्रवजन प्रमाण पत्र और क्रास लिस्ट सहित अन्य दस्तावेज प्राप्त कर लिया जाएगा। इसके बाद छात्र छात्राओं को उपलब्ध करा दिया जाएगा। अगर किसी छात्र छात्रा के अंक पत्र में फोटो, नाम, माता पिता का नाम, जन्म तिथि या अन्य विवरण में त्रुटि है तो संबंधित छात्र छात्रा आवेदन एवं आवश्यक साक्ष्य के साथ संलग्न कर 10 जून तक डीईओ कार्यालय में जमा करेंगे, ताकि सुधार की प्रक्रिया शुरु की जा सके। यह भी प...