नई दिल्ली, मार्च 3 -- 3 मार्च 2026 को पड़ने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण अंक ज्योतिष की दृष्टि से बहुत खास है। तारीख 3 मार्च (3/3) स्वयं में संख्या 3 की दोहरी ऊर्जा लेकर आती है, जो विकास, रचनात्मक अभिव्यक्ति और संतुलन का प्रतीक है। हिंदू दर्शन में त्रिमूर्ति (ब्रह्मा, विष्णु, शिव) भी तीन के प्रतीक हैं - सृष्टि, पालन और संहार। साथ ही पूरी तारीख जोड़ने पर भाग्यांक 7 बनता है, जो आत्म-चिंतन, आंतरिक गहराई और रहस्यमय शक्तियों से जुड़ा है। चंद्र ग्रहण खुद भावनाओं और मन से जुड़ा होता है, इसलिए 3 और 7 का यह संयोग भावनात्मक संतुलन, पुरानी बातों का अंत और नई शुरुआत का संकेत देता है। आइए विस्तार से समझते हैं इस ग्रहण का अंक ज्योतिषीय महत्व।संख्या 3 का दोहरा प्रभाव अंक ज्योतिष में संख्या 3 गुरु (बृहस्पति) से जुड़ी है। यह रचनात्मकता, संवाद, आनंद और अभिव्यक्त...