नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- अंक ज्योतिष के अनुसार, हर व्यक्ति का एक मूलांक होता है, जो 1 से 9 के बीच होता है। यह मूलांक व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और जीवन की दिशा के बारे में महत्वपूर्ण संकेत देता है। मूलांक की गणना जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर की जाती है। जैसे यदि किसी का जन्म 11 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 1+1 = 2 होगा। आज हम मूलांक 7 की लड़कियों के बारे में बताएंगे। किसी भी माह की 7, 16 या 25 तारीख को जन्मी लड़कियों का मूलांक 7 माना जाता है। अंक शास्त्र में मूलांक 7 की लड़कियों को खास तौर पर भाग्यशाली और अलग पहचान बनाने वाली माना गया है। यह भी पढ़ें- अंक ज्योतिष: स्वभाव से शांत और दिल जीतने में माहिर होते हैं 7 तारीख को जन्मे लोगस्वामी ग्रह और प्रभाव अंक ज्योतिष के मुताबि, मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतु होता है। इस वजह से इन लड़कियों ...