नई दिल्ली, फरवरी 22 -- अंक ज्योतिष में अंकों का विशेष महत्व होता है। न्यूमरोलॉजी में अपनी जन्म तारीख की गणना के आधार पर व्यक्ति की विशेषता, स्वभाव, उनके व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। हर एक मूलांक का संबंध किसी ना किसी ग्रह से होता है। ऐसे में खास ग्रहों के प्रभाव की वजह से कुछ मूलांक के जातक बेहद साहसी और चतुर होते हैं। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं। चलिए आज हम आपको एक ऐसे ही मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं। मूलांक 4हम बात कर रहे हैं मूलांक 4 की। अंक ज्योतिष के मुताबिक जिस किसी भी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है। ऐसे लोगों का मूलांक 4 होता है। इस अंक का संबंध राहु ग्रह से है। ज्योतिष शास्त्र में राहु को ज्योतिष शास्त्र में योजना बनाकर चलने वाला ग्रह बताया गया है। यह बहुत ही प्लानिंग के ...