नई दिल्ली, जनवरी 12 -- अंक ज्योतिष में मूलांक 7 को सबसे रहस्यमय और आध्यात्मिक अंकों में गिना जाता है। यह अंक केतु ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है, जो अंतर्ज्ञान, रहस्य, वैराग्य और अप्रत्याशित घटनाओं का कारक है। 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है। ऐसे लोग जन्म से ही बेहद मददगार, दयालु और दूसरों की परेशानियों को अपना समझकर सहायता करने वाले होते हैं। केतु की कृपा से इनके जीवन में अचानक धन लाभ, अप्रत्याशित सफलता और रहस्यमय तरीके से मदद मिलती है। ये लोग सामान्य मेहनत से ज्यादा भाग्य और अंतर्ज्ञान के बल पर आगे बढ़ते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इनकी विशेषताएं।स्वभाव और व्यक्तित्व मूलांक 7 वाले लोग बहुत शांत, विचारशील और अंतर्मुखी होते हैं। केतु के प्रभाव से इनमें गहरी संवेदनशीलता और दूसरों की भावनाओं को समझने की अद्भुत क्षमता हो...