अंकों में बढ़ोतरी को लेकर पूरी तरह आश्वस्त थे आदित्य, री-इवैल्युएशन में साबित हुआ भरोसा
बोकारो, जून 23 -- बोकारो वरीय संवाददाता। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के संयुक्त राष्ट्रीय टॉपर बने डीपीएस बोकारो के छात्र आदित्य मिश्रा को अपने अंकों में बढ़ोतरी को लेकर शुरू से ही पूरा भरोसा था। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ सीबीएसई की मूल्यांकन प्रक्रिया को चुनौती देते हुए पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया और अंततः उनका विश्वास सही साबित हुआ। आदित्य, उनकी माता सस्मिता मिश्रा और पिता प्रजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि 13 मई 2026 को परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद बायोलॉजी विषय में मिले अंक अपेक्षा से कम मिले। इसके बाद आदित्य ने अपनी उत्तरपुस्तिका मंगवाकर उसका सावधानीपूर्वक अवलोकन किया। उत्तरपुस्तिका देखने के बाद उन्हें लगा कि कुछ प्रश्नों में उनके अंक अनावश्यक रूप से काटे गए हैं। यह भी पढ़ें- री-इवैल्युएशन के बाद डीपीएस बोकारो के आदित्य बने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.