मोतिहारी, अगस्त 3 -- पहाड़पुर,निज संवाददाता। समग्र शिक्षा योजना के सामाजिक अंकेक्षण उपरांत वरीय उपसमाहर्ता विकास कुमार एवं डीआरपी संजय कुमार द्वारा प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन यूएचएस नौवाडीह में किया गया। जनसुनवाई में सामाजिक अंकेक्षण दल द्वारा प्रस्तुत निष्कर्षों एवं प्रतिवेदन पर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों, विद्यालय प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों की उपस्थिति में विस्तृत चर्चा की गई। प्राप्त शिकायतों, सुझावों एवं अनियमितताओं पर विभाग द्वारा तथ्यात्मक उत्तर प्रस्तुत किए गए। तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया।समग्र शिक्षा योजना में पारदर्शिता,जवाबदेही एवं सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ बनाने की दिशा में यह जनसुनवाई एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनान...