रांची, अप्रैल 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कोषागार (ट्रेजरी) से वेतन के नाम पर हुई फर्जी निकासी मामले की जांच अब तेज हो गई है। मामले के लिए गठित उच्च स्तरीय जांच समिति गुरुवार और शुक्रवार (23 और 24 अप्रैल) को बोकारो और हजारीबाग जिलों के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक (एसपी) सहित ट्रेजरी से जुड़े अधिकारियों संग बैठक करेगी। यह बैठक वीडियो क्रांफ्रेसिंग के जरिए होगी। यह निर्णय समिति की मंगलवार को हुई बैठक में लिया गया। बैठक में वित्त विभाग अंतर्गत लेखा नियंत्रक, अंकेक्षण निदेशालय से निकासी से जुड़े दस्तावेज मांगे गए हैं। समिति में शामिल लेखा नियंत्रक नरेश झा को आवश्यक दस्तावेज जल्द प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। बुधवार तक सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध हो जाने पर दोनों जिलों संग वीडियो कांफ्रेंसिंग की जाएगी। इसके अलावा समिति दोनों जिलों का दौ...