मधुबनी, अगस्त 30 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में अंकेषण नहीं कराने वाली पैक्स समितियों पर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। लगातार नोटिस दिए जाने के बावजूद अंकेषण नहीं कराने और निर्धारित प्रावधानों का अनुपालन नहीं करने वाली करीब डेढ़ सौ पैक्स समितियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। विभाग की इस कार्रवाई के बाद संबंधित पैक्स समितियों में खलबली मची हुई है। खासकर खाता से राशि निकासी पर रोक लगाए जाने से समितियों की वित्तीय गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। सहयोग समितियां के जिला अंकेषण पदाधिकारी मुकेश कुमार ने अंकेषण अद्यतन होने तक इन समितियों के खाता संचालन पर रोक के संबंध में दिये पत्र के आलोक में दी रहिका सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक सुदर्शन कुमार ने खाता संचालन पर रोक लगा दिया है。

वित्तीय अनुशासन के लिए अंकेक्षण जरूरी जानकारी के...