मोतिहारी, जुलाई 18 -- लखौरा। थाना क्षेत्र के लखौरा गणेश टोला निवासी राम सागर कुमार ने पुत्र अंकुर सागर ने नीट की परीक्षा में बाजी मार ली है। उन्होंने एआईआर 4025 तथा ओबीसी एनसीएल 1596 रैंक एवं 720 में 626 अंक प्राप्त कर पूरे लखौरा सहित क्षेत्र का नाम रौशन किया है। प्रारंभिक शिक्षा से ही अंकुर को डॉक्टर बनने की ललक थी। उन्होंने बताया कि वह 12 घंटे पढ़ाई करता था। उनके दादा किसान हैं । क्योंकि उनके परदादा स्व. कैलाश पड़ित स्वास्थ्य विभाग के कार्यरत थे। उनकी इच्छा थी कि हमारे परिवार में कोई डॉक्टर बने ।जो अंकुर सागर ने कर दिखाया । यह भी पढ़ें- नीट परीक्षा में 601 अंक लाकर चांदपुरा के आयुष कुमार ने बढ़ाया गांव और जिले का मान अंकुर ने सफलता का श्रेय अपने गुरु व परिजनों को दी है। सफलता पर खुशी जाहिर करने वालों में नंदलाल पड़ित,राजपति देवी, राज कु...