कानपुर, अगस्त 30 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर देहात की नगर राजपुर की नवीन इकाई का गठन स्पार्क ट्यूटोरियल शिक्षण संस्थान, राजपुर में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। संगठनात्मक चुनाव अधिकारी एवं अभाविप उरई विभाग के विभाग सह संयोजक रहे कुलदीप सिंह की उपस्थिति में नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नवगठित इकाई में अंकुर पटेल को नगर अध्यक्ष एवं आदित्य सिंह को नगर मंत्री निर्वाचित किया गया। वहीं रितेश बाजपेई को नगर उपाध्यक्ष तथा अमित एवं अक्षत शुक्ल को नगर सहमंत्री, कृष्णा को सेवार्थ विद्यार्थी नगर संयोजक, अरुण को विकासार्थ विद्यार्थी नगर संयोजक, सुमित को खेलो भारत का नगर संयोजक, राज राठौर को राष्ट्रीय कलामंच नगर संयोजक एवं आयुष तिवारी को नगर सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मिली। इस दौरान ...