मुरादाबाद, सितम्बर 30 -- जीत कुने डो मार्शल आर्ट एसोसिएशन की राष्ट्रीय बैठक 28 सितंबर को दिल्ली में आयोजित की गई। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश जीत कुने डो मार्शल आर्ट एसोसिएशन के मार्शल आर्ट प्रशिक्षक अंकुर कौशिक को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कमेटी में संयुक्त सचिव पद पर चुना गया। उनकी नियुक्ति पर राष्ट्रीय कमेटी के अध्यक्ष हरविंदर सिंह, महासचिव मोहम्मद रईस सलमानी, कोषाध्यक्ष रानी, मुख्य अतिथि विश्वजीत कर्मकार, पंकज चौधरी और राजेंद्र भंडारी समेत पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...