नई दिल्ली, फरवरी 12 -- अक्सर घर में रखे आलू में जैसे ही छोटे-छोटे अंकुर (स्प्राउट्स) निकल आते हैं, लोग उन्हें तुरंत फेंक देते हैं। वजह होती है - डर कि कहीं ये जहरीले तो नहीं। लेकिन सच यह है कि हर अंकुरित आलू नुकसानदेह नहीं होता। न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन के अनुसार, आलू एक जीवित पौधों का अंग है, इसलिए सही माहौल मिलने पर उसका अंकुरित होना बिल्कुल प्राकृतिक प्रक्रिया है।आलू में अंकुर क्यों निकलते हैं? आलू तब अंकुरित होते हैं जब उन्हें रोशनी, गर्मी, नमी या लंबे समय तक स्टोरेज मिलता है। ये अंकुर असल में नई पौध बनने की शुरुआत होते हैं। इसका मतलब यह नहीं कि आलू खराब हो गया है।हरे आलू से क्यों होती है परेशानी? कई बार आलू का रंग हरा पड़ जाता है। यह हरा रंग क्लोरोफिल की वजह से होता है, जो खुद में हानिकारक नहीं है। लेकिन यह संकेत देता है कि आलू रोशन...