भागलपुर, जनवरी 4 -- बांका। बांका जिले के करसोप, रामचुआ, रायपुरा सहित अन्य गांवों के किसानों के सामने गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। किसानों ने बताया कि गेहूं की बुआई के कई दिन बीत जाने के बाद भी खेतों में पौधे नहीं उग रहे हैं। इससे किसानों में चिंता और निराशा का माहौल है। किसानों का कहना है कि उन्होंने बाजार से बीज खरीदकर समय पर बुआई की थी, लेकिन अंकुरण नहीं होने से फसल पर संकट मंडरा रहा है। इस संबंध में किसानों ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी से लिखित शिकायत की है और बीज की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। कृषि पदाधिकारी ने किसानों को आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी तथा किसानों को आवश्यक तकनीकी सलाह दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.