शामली, अगस्त 31 -- शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में पुलिस को एक और अहम सुराग मिला है। हत्याकांड से पहले 20 अगस्त को दो संदिग्ध शूटर शहर के एक होटल में रातभर रुके थे। पुलिस को इसकी जानकारी सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने होटल पहुंचकर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर अपने कब्जे में ले ली। अब पुलिस फुटेज के जरिए दोनों संदिग्धों की गतिविधियों और होटल में उनके आने-जाने के समय की जानकारी जुटा रही है। अंकित बालियान की हत्या से पहले शूटरों ने शामली में रुकने के लिए होटल का सहारा लिया था। 20 अगस्त की रात दोनों संदिग्ध होटल में ठहे और अगले दिन वहां से निकल गए। पुलिस को आशंका है कि हत्या की वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने शहर में रुककर रेकी भी की हो सकती है। हालांकि, पुलिस अभी इस बिंदु प...