रुडकी, अगस्त 12 -- लक्सर, संवाददाता। शिवपुरी गांव निवासी अंकित की हत्या के चारों आरोपियों सचिन, मेहकार सिंह, कुलवंत और अंकित उर्फ फौजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को चारों आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार दो अगस्त की रात अंकित जरूरी कार्य बताकर अपने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसके भाई अंकुश की ओर से रायसी पुलिस चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। यह भी पढ़ें- अंकित के अपहरण और हत्या की आशंका में चार पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...