शामली, अगस्त 29 -- बाबरी। सहारनपुर सांसद इमरान मसूद शनिवार को बंतीखेड़ा गांव पहुंचे और अंकित बालियान के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना जताई। उन्होंने हत्याकांड को बेहद दुस्साहसपूर्ण बताते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। सांसद ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह वारदात को अंजाम दिया जाना चिंता का विषय है। इमरान मसूद ने कहा कि अंकित की बीच चौराहे हत्या ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ एनकाउंटर की कार्रवाई की खूब चर्चा होती है, लेकिन "एनकाउंटर अब कहां चला गया?" उन्होंने सवाल किया कि इतनी गंभीर वारदात के बावजूद अभी तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हो सकी है।सांसद यह भी पढ़ें- डीएम और एसपी ने अंकित के परिजनों से मिलकर दुख साझा किया ने कहा कि हत्याका...