शामली, अगस्त 29 -- हरियाणवी सिंगर एवं यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारों की तलाश में जांच तेज कर दी है। पुलिस टीम ने झिंझाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाले मेरठ-करनाल हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। टीम ने हाईवे पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की आवाजाही से जुड़ी फुटेज को खंगालकर महत्वपूर्ण सुराग जुटाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने झिंझाना के गाड़ी वाला चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। बताया जा रहा है कि पुलिस हत्या के बाद आरोपितों के संभावित भागने के रास्तों की पड़ताल कर रही है। गाड़ी वाला चौक समेत हाईवे और आसपास के संपर्क मार्गों पर लगे कैमरों की फुटेज में संदिग्ध वाहनों की आवाजाही पर विशेष नजर रखी जा रही है।पुलिस यह भी पढ़ें- आज नहीं तो कल इंसाफ होगा; अंकित बालियान के परिजनों से अखिल...