मुरादाबाद, दिसम्बर 17 -- उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील इकाई के चुनाव में अंकित सक्सेना अध्यक्ष चुने गए। चुनाव अधिकारी अली हुसैन ने बताया कि सभी पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। अंकित सक्सैना को अध्यक्ष, मनोज कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नौशाद अहमद को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, रणवीर यादव को सचिव हिमांशु को उप सचिव, शाहने आलम को कोषाध्यक्ष तथा फहीम हुसैन को ऑडिटर चुना गया इसके अतिरिक्त जहीरुद्दीन को उप सचिव नामित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...